Posts

Showing posts with the label रमन

जीने का मजा

Image
जीने का मजा, सिर्फ जीने के लिये,जीने में नहीं है, जीने का असली मजा तभी है, जब आप जीवन की गहराई से मिलते हैं, आप खुद अपनी परछाई से मिलते हैं, जो हमेशा आपके पीछे चलती है, और कभी कभी आपसे आगे भी, आपकी पहचान बनकर, आपका व्यक्तित्व, आपकी अहमियत बनकर, आपकी सख्सियत, आपकी नियत बनकर, अपनी जिंदगी को उड़ान दीजिये, उसे जिंदादिली और एक पहचान दीजिये... रमन.....

अच्छे दिन आयेंगे जरूर

Image
पहले दिन बीत जाता था, फिर दिन गुजारने लगे, और अब काट रहे हैं, उम्मीद है आगे... फिर से दिन बीत जायेगा, फुरसत न होगी, खुद के लिये..समय को तरसूंगा... जीने की राह...थोड़ी कठिन...  और फिर बहुत आसान हो जाती है... ये होता ही है... और ये होगा ही बुरे दिन के बाद अच्छे दिन आएंगे जरूर.... रमन...

जिंदगी छोटी कविता

Image
आहिस्ता चलो रेस में, किस्मत से ज्यादा नहीं दौड़ पाओगे, ज्यादा सजाओ मत, जिंदगी को, नहीं छोड़ पाओगे, जब आयेगा हुकुम छोड़ने का, नहीं मोड़ पाओगे, रमन...

मुसीबतों को मैं छोड़ रहा,

Image

कोयला पर कविता

Image
जब तक तू जले नहीं, कितना घर चले नहीं, तू है तो कारखाना है, और कितनो घर में खाना है, तूझसे ही,तो जमाना है, तुझसे ही कितनों को,कमाना है, तुझसे ही रेल है, मोटर गाड़ी है, और इनका आना-जाना है, तुझसे ही बिजली है,पानी है, और सुख-सुविधाएँ आनी है, जहां भी तेरा वास है, मानों ईश्वर का प्रवास है, कोई तुझे काला कहे, कोई,किस्मत बदलने वाला कहे, काला तेरा रंग है, तेरे पीछे कितना जंग है, तेरे नाम से ही सिनेमा चल गया, और तेरे नाम से,सत्ता बदल गया, तू ही ऐसा हीरो है, तेरे बिना सब जीरो है, देखो नेक फरिश्ता है, तुझसे हमारा रिश्ता है, चलना है, और जलना है, यही जिंदगी तेरी है, यही जिंदगी मेरी है, @@रमन@@@