विषय शीर्षक :- " पुस्तकालय " परिचय : विचारों को सहेजता है पन्ना , पन्नो को सहेजता है किताब , और किताबों को सहेजता है पुस्तकालय , पुस्तकालय में लोग होते हैं , मेज - कुर्सियां होती हैं , और होती है किताबें , किताबें जब पहुँचती है लोगों के टेबल तक और लोगों से बात करती है , लोगों से मुलाक़ात करती है , उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करती है । बस यही प्रक्रिया किसी पुस्तकालय की शुरुआत करती है । किताब : जब किताब पहुँचता है , टेबल पर । इंसान पहुंचता है , एक लेवल पर ।। ढूंढते मन का सहारा है , किताब , डूबती नाव का किनारा है , किताब , सपनो को , हकीकत में , बदलता है,किताब हर सवाल का जवाब है , किताब , अकेला मन भी ढूंढता , किताब , कोई किस्मत बनाता , पढ़कर किताब , कोई किस्मत बनाता , लिखकर किताब , हर बात पर लिखी है , किताब , समस्याओ...